Homeझाबुआसमूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता को लेकर किया अनूठा प्रयास

समूह की महिलाओं ने मतदान जागरूकता को लेकर किया अनूठा प्रयास

झाबुआ । मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन राणापुर द्वारा संचालित समूह की महिलाओं ने ग्राम थूवादरा में मतदान जागरूकता का अनूठा प्रयास किया गया। समूह की महिलाओं ने 251 मिट्टी के दिये जलाकर झाबुआ करेगा मतदान दियो से लिख कर जगमगा दिया और दीपों के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया। इस मतदान जागरूकता कार्यक्रम में जिले से एनआरएलएम की जिला प्रबंधक श्रीमती कृष्णा रावत, विकास खंड प्रबंधक श्री संजय सोलंकी एवं 70 अधिक समूह की महिलाए तथा ग्रामीण जन उपस्थिति रहे।


झाबुआ जिले की तीनों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए दीपावली त्योहार के अवसर पर दीपोत्सव पूरे जिले में उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आमजन ने इस अभियान में अपनी सहभागिता करते हुए अपने – अपने घरों में सुंदर रंगोली में मतदाता जागरूकता के नारे लिख दीयों से सजा कर जागरूक मतदाता होने का परिचय दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!