Homeझाबुआथांदलामन्नत पूरी होने पर लोग जमीन पर लेटे, ऊपर दौड़कर निकली गायें...

मन्नत पूरी होने पर लोग जमीन पर लेटे, ऊपर दौड़कर निकली गायें श्रद्धालुओं को रौंदती हुई निकली गाय,

दीपावली के अगले दिन अनूठी परंपरा थांदला नगर में सुबह से ही ग्रामीण अपनी गायों को सजाकर लाए। प्रात: तेजाजी मंदिर में गोवर्धन पूजा की गई। पूजा के बाद मन्नतधारी जमीन पर लेट गए, तत्पश्चात सैकड़ों गायें दौड़कर इन मन्नतधारियों के ऊपर से निकली। बीते कई वर्षों से नगर में इस अनूठी परंपरा का आयोजन किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि इस परंपरा को निभाने से गांव में खुशहाली बनी रहती है।

गायों में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है। इस कारण गाय के नीचे आने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होना माना जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस परंपरा से आज तक किसी को कोई हानि नहीं पहुंची।

 

इस बार सैकडो लोगों की मन्नत पूरी हुई है सोमवार को सभी मन्नतधारी पूजन के बाद जमीन पर मुंह के बल लेट गए। तत्पश्चात गायें उनके ऊपर से गुजरीं। इस परंपरा को देखने के लिए हजारों की सकिया में ग्रामीण लोग थांदला नगर पहुंचते हैं वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा नगर में पहुंची जनता की बागडोर संभाली गई और साथी ग्रामीण वासियों ने एक दूसरे के ऊपर जमकर फटाके बरसाए l

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!