Homeझाबुआस्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन

जिले में रामा विकासखंड में स्वीप कार्यक्रम के तहत मध्यप्रदेश राज्य दिनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन रामा के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया जिसमे पिथनपुर ग्राम पंचायत की स्वयं सहायता समूह से जुडी महिलाओ ने मतदान जागरूकता के लिए रैली निकाली! इससे पूर्व महिलाओ ने मतदान के लिए ग्राम पंचायत कार्यालय पर रंगोली बनाकर मतदाताओं को मतदान हेतु जागृत किया! इस कार्यक्रम में आने वाली 17 नवंबर को मतदान के लिए महिलाओ द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया और ज्यादा से ज्यादा वोट डालने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया! इस दौरान आजीविका मिशन से ब्लॉक प्रबंधक आशा शर्मा सहायक ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र चोंगड़, ब्लॉक कोर्डिनेटर जैविक खेती महावीर पारीक, ब्लॉक कोर्डिनेटर फोरवॉर्ड लिंकेज ज्योति सेन,सीआरपी संगीता चूडावदिया,माया चौधरी और समूह से जुडी महिलाए उपस्थित रही!
ग्राम पंचायत पिथनपुर से सरपंच नर्बदा विक्रम,सचिव मांगीलाल बारिया ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही महिलाओ को मतदान के लिए प्रेरित किया!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!