Homeझाबुआझाबुआ से भानु भूरिया, थांदला से कलसिंह भाबर, और पेटलावद से सुश्री...

झाबुआ से भानु भूरिया, थांदला से कलसिंह भाबर, और पेटलावद से सुश्री निर्मला भूरिया शुभ मुहूर्त में एक साथ करेंगे अपना नामांकन पत्र दाखिल भानु भूरिया का ऐतिहासिक तौर पर होगा नामांकन पत्र दाखिल वरिष्ठ नेता युवा महिला पुरुष होंगे शामिल

झाबुआ आगामी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के झाबुआ, थांदला, पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय उर्जावान जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराना के नेतृत्व एवं लोकप्रिय सांसद गुमानसिंह डामोर के मार्गदर्शन में दिनांक, 30/10/2023, सोमवार को हजारों कार्यकर्ता की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि सोमवार दिनांक 30/10/2023, को प्रातः 11, बजे झाबुआ बस स्टैंड पर एक विराट का आमसभा का आयोजन होगा

इस आमसभा को केन्द्रीय एवं प्रादेशिक नेताओं द्वारा संबोधित करेंगे उसके पश्चात भारतीय जनता पार्टी के युवा उर्जावान प्रत्याशी भानु भुरिया रेली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल करेंगे उक्त नामांकन रेली एवं आमसभा को अपना साथ एवं समर्थन देने के लिए जिला चुनाव प्रबंध समिति के, दौलत भावसार, मनोहर सेठिया, ओमप्रकाश शर्मा, आंठो मंडलों के अध्यक्ष, अंकुर पाठक, सुरभान गुण्ढिया,कीर्तिश राठोर, सुमेर सिंह डावर, दिनेश मेवाड़ , ज्ञानसिंह मोरी, भारतसिह राठौर, भारत सिंह मेड़ा, उपाध्यक्ष, रामेश्वर नायक, सुरसिह हटिला, राजेन्द्र उपाध्याय, थांदला जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेढी कमलेश दातला, मुकेश मेहता, संजय भाबर, रोहित बैरागी, लालचंद देवल, सचिन प्रजापत, कमलेश डामोर, सेवा डामोर, तोलसिह गणावा, पेटलावद से विनोद भंडारी, हेमंत भट्ट, रमेश सोलंकी महावीर भंडारी,गोरव खण्डेलवाल, संजय कहार,संदीप मांण्डोत , शांतिलाल मूणीया , सुखराम मोरी,किशन भुरिया, सज्जन सिंह अमलियार आदि ने झाबुआ विधानसभा, थांदला विधानसभा, एवं पेटलावद विधानसभा क्षेत्र के समस्त सम्माननीय नागरिकों माताओं बहनों से सोमवार को सुबह ग्यारह बजे अपने अपने के विधानसभा मुख्यालय पर अधिक से अधिक की संख्या में पहुंचकर अपने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित आमसभा एवं रेलियों को सफल बनाने

एवं झाबुआ बस स्टैंड पर पहुंचकर भानु भुरिया की नामांकन रेली एवं आमसभा को सफल बनाने की अपील की है इसी तरह थांदला विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबर एवं पेटलावद विधानसभा क्षेत्र से सुश्री निर्मला भूरिया भी अपना नामांकन अपने विधानसभा क्षेत्र में अपने हजारों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को ही दाखिल करेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!