Homeझाबुआपेटलावदआगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थांदला एवं पेटलावद विधानसभा प्रभारी के...

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए थांदला एवं पेटलावद विधानसभा प्रभारी के रूप में कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्र जारी कर थांदला के साथ सौपी पेटलावद की भी जिम्मेदारी

संवाददाता@-सुनील खोड़े
पेटलावद । मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के द्वारा विधानसभा प्रभारीयो की नियुक्ति की गई है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी को थांदला विधानसभा प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया था, जिस पर श्री गंगाखेड़ी के द्वारा थांदला विधानसभा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए भाजपा प्रत्याशी को जिताने हेतु अपनी रणनीति ओर तैयारी शुरू कर दी गई थी, इस बीच भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण सुराणा द्वारा कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी को पेटलावद विधानसभा प्रभारी का दायित्व भी सोपा गया है। अब श्री गंगाखेड़ी थांदला के साथ-साथ पेटलावद विधानसभा प्रभारी के रूप में भी कार्य करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!