Homeधाररिंगनोदरिंगनोद में 60 वर्ष पूर्व मटकों को रावण का प्रतीक बनाकर फोड़ा...

रिंगनोद में 60 वर्ष पूर्व मटकों को रावण का प्रतीक बनाकर फोड़ा जाता था 25 फ़ीट ऊंचे रावण का दहन होगा जिसमें आसपास क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल होती हैं

रिंगनोद में 60 वर्ष पूर्व मटकों को रावण का प्रतीक बनाकर फोड़ा जाता था

 

 

25 फ़ीट ऊंचे रावण का दहन होगा

 

जिसमें आसपास क्षेत्र की जनता बड़ी संख्या में शामिल होती हैं

 

 

छोटे-छोटे बच्चे आकर्षक श्रृंगार कर रथ पर सवार होकर रावण का दहन करेंगे

 

रिंगनोद:-(योगेश गवरी) नगर में 25 फ़ीट ऊंचा रावण का दहन होगा मात्र 1 दिन में ही 25 फीट ऊंचे रावण का निर्माण हो जाता है। ग्राम पंचायत ने लोहे की सरी एवं पत्तियों का स्थाई ढांचा बना लिया है। जो दहन के बाद प्रतिवर्ष काम आ जाता है। केवल घास फूस, आतिशबाजी के साथ दर्जी द्वारा बनाए कपड़े या कागज की रंगत पहनाई जाती है व मुंह का आकार पेंटर द्वारा बना दिया जाता है। इस वर्ष पुतले में महंगाई की मार है। आतिशबाजी दाम दो गुना हैं। आज रिंगनोद में विजया दशमी पर्व ठाठ बाट के साथ नगर मे मनाएंगे। छोटे छोटे बच्चों के द्वारा आकर्षक वेशभूषा धारण कर रथ पर सवार हुए भगवान राम की सवारी निकाली जाएगी। शमी पेड़ का पूजन किया. जाएगा। एक दिनी मेले जैसा माहौल रहेगा। आस पास भीलखेडी, उंडेल, लिम्डीपाड़ा, उजडीया के ग्रामीण दहन में भाग लेंगे वहीं जलेबी, मिर्ची के भजिये की कई दुकानें लगेंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!