गत रात्रि में सारंगी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बदनावर तरफ से आने वाली कार MP -09 CT9813 को पकड़ा और जांच करने पर उसमें रखीं 45 पेंटी गोवा विस्की शराब पकड़ी गई है और सारंगी पुलिस के अनुसार एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है और एक फरार हो गया है पकड़ाया आरोपी सुरेश निनामा है और फरार आरोपी प्रकाश बताया जा रहा है।

शराब की कीमत 2 लाख 45 हजार है और कार की कीमत 7 लाख रुपए बताई गई है कुल मिलाकर 9 लाख 45 हजार रुपए आंकी गई पुलिस ने 34(2)46 आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है ,

इस अवैध शराब को पकड़ने में चौकी प्रभारी रामसिंह चौहान, प्रधान आरक्षक भगत, प्रधान आरक्षक जगदीश, आरक्षक अजय,निकलेश ओर सैनिक मंजित सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।
