Homeझाबुआझकनावदासार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में 31 वें वर्ष में...

सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में 31 वें वर्ष में होगा प्रवेश मातारानी के पांडाल की तैयारियां जोरों पर

पियुष राठौड़ झकनावदा
झकनावदा -नगर में स्थानीय बस स्टैंड के समीप वर्ष 1992 से सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव हर्षो उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसके साथ ही वर्ष 2023 में उक्त गरबा 31वें वर्ष में प्रवेश करेगा। उक्त आयोजन स्थानीय बस स्टैंड के समीपस्थ छात्रावास गमैदान में आयोजित होगा। जिसकी तैयारिया आयोजक समिति के द्वारा जोरो पर करवाई जा रही है। आयोजक समिति के एवं गरबे के संस्थापक सदस्य मनोहर सिंह सेमलिया ने बताया इस बार घर में एक अलग ही रंग जमेगा गरबे में बाहर की संगीत पार्टी को बुलवाया गया है व इस गरबे में इस बार चार चांद लगाएगी। व अपने मधुर कंठ से माता बहनों को गरबा का स्वर देकर गरबा नृत्य करवाएंगे। 1992 में इन्होंने किया था गरबा प्रारंभ करने का प्रयास। 1992 में गुजरात पैटर्न पर झाबुआ जिले के झकनावदा में गरबे का शुभारम भी किया गया था। इस आयोजन के संस्थापक सदस्य शिक्षक हेमेंद्र जोशी, मनीष सक्सेना मनोहर सिंह राठौड़ सेमलिया श्रीराम शर्मा,नंद कुंवर राव, श्रीमती निर्मला निनामा के इस आयोजन को प्रारंभ करने में अहम भूमिका रही जब से निरंतर यह गरबा चला आ रहा है व वर्ष 2023 में यह गरबा 31 वर्ष मैं प्रवेश करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!