विरेन्द्र वसुनिया
उदयगढ़ संवाददाता माननीय मुख्यमंत्री जी नई नई जन हितेषी योजनाओ की घोषणा तो कर दी है लेकिन उन्ही योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगो को काफी मसक्कत करना पड़ रही है उन्हें मिल रही सिर्फ तारीख पे तारीख । दरसल मामला उदयगढ़ विकासखंड का है जहाँ ग्राम खण्डालाराव की महिला नरसू पति सावन उम्र 47 वर्ष पिछले दो वर्ष से सरकारी कार्यालयो के चक्कर लगा रही है महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु के बाद से उसे विधवा पेंशन का लाभ मिल रहा था लेकिन पिछले 2 वर्ष से उसको विधवा पेंशन मिलना बंद हो गई है जिसको लेकर जब भी सरकारी कार्यालय जाती है तो उसे तारिक देकर भेज दिया जाता है परेशान महिला ने अब जनसुनवाई में जाने का फैसला किया है