Homeअलीराजपुरजिला स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय व...

जिला स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में उत्कृष्ट विद्यालय व जूनियर वर्ग में कन्या शिक्षा परिसर,संदा के बच्चों ने बाजी मारी

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ चंद्रशेखर आजाद नगरभाभरा जिला स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय चंद्रशेखर आज़ाद नगर के विद्यार्थियों ने सीनियर वर्ग में संस्था प्राचार्य निलेश शाह व प्रतियोगिता प्रभारी हेमेन्द्र गुप्ता के मार्गदर्शन में छात्र शिवम् जितेन्द्र अरोडा़ तथा ध्रुवी संदीप सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया‍|

जबकि जूनियर वर्ग में कन्या शिक्षा परिसर,चंद्रशेखर आजाद नगर के प्राचार्य जवसिंह भूरिया व प्रतियोगिता प्रभारी सौम्या शर्मा के मार्गदर्शन में छात्रा प्रगति रायचंद तथा छात्र विनू-लोंगसिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।  जिला स्तरीय मोगली उत्सव प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर चयनित छात्र-छात्राओं को शासन की ओर से पेंच राष्ट्रीय उद्यान,शिवनी(छिंदवाड़ा) में निःशुल्क भ्रमण करवाया जायेगा। चयनित छात्र-छात्राओं को जिला शिक्षा अधिकारी अर्जुनसिंह सोलंकी,बीईओ विनोद कुमार कोरी,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य निलेश शाह,प्रतियोगिता प्रभारी शिक्षक हेमेन्द्र गुप्ता विद्यालयीन शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुवे उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!