रिंगनोद:-(योगेश गवरी) नगर रिंगनोद मे श्री मद् भागवत महापुराण के समापन अवसर पर भव्य शोभायात्रा के साथ आगाज हुआ प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री राजपुत समाज राम मन्दिर, चारभुजा मन्दिर और चार समाज श्री राम मन्दिर द्वारा 7 दिनों से चल रही भागवत ज्ञान गंगा का आज अंतिम दिन भव्य शोभायात्रा के साथ समापन हुआ प्रतिदिन 7 दिन अलग अलग विद्वान प्रवचनकार कथावाचक संत अपने मुखारविन्द से श्री मद् भागवत महापुराण का वाचन किया था शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से होते हुए निकली जहां पर अलग-अलग सामाजिक धार्मिक संस्थाओं द्वारा भागवत ज्ञान चल समारोह का भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया अलग-अलग जगह पर ठंडाई और फलाहारों का वितरण किया गया और चल समारोह का समापन शिव शक्ति का अंबिका चौक पर हुआ जहां पर भागवत ज्ञान गंगा की कथा वाचक का स्वागत और सम्मान किया गया कथा कथा वाचक संजय नगर द्वारा कहा गया कि धर्म है तो हम हैं नहीं तो धर्म के बिना मनुष्य का कोई अस्तित्व नहीं प्राणी मात्र को अपना स्वार्थ ना देखकर औरों के प्रति दया का भाव रखना ही धर्म है तभी धर्म जीवित रह पाएगा नगर वासियों के कल्याण के लिए इस प्रकार के आयोजन होते रहना चाहिए इसके उपरांत महा आरती और महाप्रसाद का वितरण किया गया