वॉइस ऑफ झाबुआ की खबर
का असर ।
जिला कलेक्टर डॉक्टर बेडेकर के आदेश पर नर्मदा डूब प्रभावित क्षेत्र का प्रशासनिक अमले ने दौरा किया ।
सुश्री प्रियांशी भंवर के नेतृत्व में प्रशानिक दल ने डूब क्षेत्र में निरीक्षण किया ।
दिलीप सिंह भूरिया
अलीराजपुर ब्यूरो चीफ
अलीराजपुर ,बीते दिनों वॉइस ऑफ झाबुआ में भारी बारिश के चलते सरदार सरोवर बांध के बैक वाटर के कारण ककराना,भिताड़ा ,सरकजा ,जल सिंधी ,आकड़िया ,ग्रामों में भारी जल भराव के कारण लोगो की खड़ी फसले और मकान डूबने लगे और डूब गए वो क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है और पानी खेतो में खड़ी फसलों में घुस जाने से सभी फसले सड़ने लगी है जिसको लेकर वॉइस ऑफ झाबुआ ने इस खबर को सबसे ज्यादा प्रमुखता से प्रकाशित किया जिसके बाद अपर संचालक नर्मदा घाटी विकाश प्राधिकरण इंदौर के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर महोदय डॉक्टर बेडेकर के मार्गदर्शन में एक जांच दल सोंडवा एसडीएम सुश्री प्रियांशी भंवर के साथ सोंडवा क्षेत्र के साथ डूब क्षेत्र का जिसमे जिन जिन किसानों के नाम खबर में प्रकाशित किए थे उसने घरों और खेतो तक जांच दल ने मौका मुआवना किया और भारी बारिश की वजह से हुवे नुकसान का भी आकलन कर आगे टीम रिपोर्ट जिला कलेक्टर महोदय को देंगे जिसके बाद प्राधिकरण को समस्त नुकसान की जानकारी भेजी जायेगी और सरकार से फसलों के मुवाअजा मंजूर होगा वो किसानो को दिया जाएगा।