रायपुरिया थाना क्षेत्र के इस गांव में एक परिवार हुआ बेघर
बारिश अपना कहर बरपा रही
लोगों पर आफत की बारिश का दौर जारी..
वॉइस ऑफ़ झाबुआ (डेस्क)
——————————————–
रायपुरिया। रायपुरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला गांव रलियावन में भारी बारिश के चलते दुला पिता हेमराज का मकान हुआ धराशायी पूरा परिवार मकान गिर जाने के कारण हुआ बेघर खाने पीने सहित घर की आवश्यक सामग्री भी बारिश के चलते भीग गई लगातार तेज बारिश और हवा के चलते पूरा घर गिर गया घर परिवार के लोग पड़ोसी के घर में रहने को मजबूत है।