जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची रायपुरिया… उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव ने किया नेतृत्व –
भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के पक्ष में कि मतदान की अपील –
वॉइस ऑफ़ झाबुआ- (डेस्क)
——————————
रायपुरिया – मध्यप्रदेश में भाजपा द्वारा निकाली जा रही जन आशीर्वाद यात्रा ग्राम रायपुरिया पहुँची, जहां यात्रा का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा जमकर स्वागत किया गया। जन आशीर्वाद यात्रा का नेतृत्व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया। यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा भाजपा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया के पक्ष में कार्यकर्ताओं को और मजबूती से कार्य करने हेतु कहा गया। एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी मजबूती बनाए रखने और प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंचकर उन्हें भाजपा की रीति-नीति से अवगत करवाने की बात कही। इस अवसर भाजपा प्रत्याशी सुश्री निर्मला भूरिया, भाजपा जिला कार्यवाहक अध्यक्ष प्रवीण सुराणा, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी, पेटलावद भाजपा विधानसभा प्रभारी हेमंत भट्ट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।