Homeझाबुआसारंगीथांदला बदनावर स्टेट हाइवे मार्ग हुआ बंद ,माही डैम के आठ गेट...

थांदला बदनावर स्टेट हाइवे मार्ग हुआ बंद ,माही डैम के आठ गेट खोलने से पुल पर टच हुआ पानी।

सुरेश परिहार सारंगी

झाबुआ जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के चलते माही डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे माही नदी का जलस्तर बढ़ जाने, से बदनावर थांदला हाइवे मार्ग पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि माही नदी का पानी पुल पर टच हो चुका है, माही नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है , किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इस बात को लेकर पुलिस प्रशासन ने यहां दोनों और से मार्ग बंद कर दिया है, सारंगी चौकी के सामने ही वाहनों को रोक दिया गया है , लंबा जाम यहां पर देखा जा रहा है ,उधर बदनावर की ओर से भी बदनावर पुलिस ने बदनावर से पेटलावद की ओर आने वाले वाहनों को भी रोक दिया है। वॉइस ऑफ झाबुआ लगातार बारिश की खबर की रिपोर्टिंग हर क्षेत्र से हर रिपोर्टर कर रहा है, वॉइस ऑफ झाबुआ भी आपसे अपील कर रहा है कि क्षेत्र में लगातार तेज बारिश हो रही है, जिस कारण आप सभी अपने घर में ही सुरक्षित रहें और पुल पर पानी हों आवागमन ना करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!