Homeझाबुआखवासाबारिश नही होने से फसलों को हो रहा नुकसान,किसानो ने अपने अपने...

बारिश नही होने से फसलों को हो रहा नुकसान,किसानो ने अपने अपने खेतों पर जाकर मनाई उज्जमनी।

अक्षय चौहान।खवासा 

खवासा। कई दिनों से बारिश नहीं होने से रूठे इंद्रदेव को मनाने के लिए ग्रामीणों ने जतन शुरू कर दिए हैं। अब जगह जगह उज्जमनी बाग रसोई का आयोजन हो रहे हैं। इसी तरह शनिवार को ग्राम पंचायत खवासा द्वारा डुंडी पिटवा कर रविवार को उज्जमनी मनाने का एलान किया था इसी कड़ी में गांव वासियों ने अपने पतिष्ठान बंद रख कर किसानों ने अपने-अपने खेतों पर पहुंचकर इंद्रदेव को मनाने के लिए उज्जैनी मनाई। जिस पर ग्रामीण सुबह से ही पूरे परिवार के साथ खेतों पर भोजन बनाकर लड्डू चूरमे का भोग इंद्रदेव को लगाकर बारिश की कामना की गई। किसानों ने बताया कि मुरझा रही फसल अगर पानी एक दो दिन में नहीं आया तो फसल का दाना भी नहीं भर पाएगा और सोयाबीन सूखने लग जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!