Homeधाररिंगनोदसोन्याखेड़ी के 3 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,विधायक प्रताप...

सोन्याखेड़ी के 3 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की,विधायक प्रताप ग्रेवाल ने पुष्पमाला से स्वागत कर सदस्यता ग्रहण करवाई।

सरदारपुर:- (योगेशगवरी)

सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल होने का सिलसीला लगातार जारी है। बुधवार को सरदारपुर विधायक कार्यालय पर ग्राम पंचायत बालोदा के ग्राम सोन्याखेड़ी के 3 भाजपा कार्यकताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की हैं। ग्राम सोन्याखेड़ी के भाजपा कार्यकर्ता सुरेश पटेल, राजेश पटेल एवं कैलाश पटेल ने कांग्रेस की रिति निति तथा विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावीत होकर तथा भाजपा की जन विरोधी नितियों से आहत होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं का विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस दौरान ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल पड़ियार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी गोविन्द पाटीदार उटावदा, लोकेंद्रसिंह दरबार बसलई, देवीसिंह सौलंकी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!