Homeझाबुआरायपुरियाअतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने को लेकर अधिकारी कर्मचारी नही बरत रहे...

अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने को लेकर अधिकारी कर्मचारी नही बरत रहे गंभीरता।  राजस्व एवं पीडब्ल्यू विभाग कि साठगांठ की वजह से नहीं हो रहा नगर अतिक्रमत मुक्त। 

अतिक्रमण व अवैध कब्जा हटाने को लेकर अधिकारी कर्मचारी नही बरत रहे गंभीरता। 

राजस्व एवं पीडब्ल्यू विभाग कि साठगांठ की वजह से नहीं हो रहा नगर अतिक्रमत मुक्त। 

वॉइस ऑफ झाबुआ 

 

ग्राम पंचायत अलस्याखेड़ी में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाने को लेकर अधिकारी-कर्मचारी अभी भी गंभीर नहीं हैं। शिकायतों को कागजों पर ही निस्तारित कर फर्मीलिटी पूरा करने का काम कर रहे हैं। राजस्व विभाग के अधिकारियों पर शासन का निर्देश व जिलाधिकारी के आदेश का भी कोई असर नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत ने 14/08/2023 को नोटिस देने के बाद 3 दिन की मोहलत दी गई थी उसके बावजूद भी मौके पर आए अनुविभागीय अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने मौके पर आकर समझौता हो जाए अगर नहीं हो तो फिर हम हमारी कार्रवाई करेंगे जिसके भी 2 दिन बीतने के बाद भी अभी तक कार्यवाही नही हुई ।

खासकर राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इसको लेकर जरा भी गंभीर नहीं हैं। इतना ही नहीं शिकायतों को राजस्व विभाग के अधिकारी मनमानी तरीके से निस्तारित कर  पूरा करने का काम करते हैं। आलम यह है कि दबंग आज भी सार्वजनिक और कमजोर लोगों की जमीनों पर कब्जा जमाए बैठे हैं और प्रशासन इनके आगे बौना साबित हो रहा है। कई मामलों में तो राजस्व विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के बजाए शिकायतकर्ताओं को मामले के निस्तारण के लिए मुकदमा दायर करने का सुझाव देकर उसकी शिकायतों को निस्तारित कर देते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!