Homeअलीराजपुरपांच सालो तक भाजपा कांग्रेस के नेता मिलकर जनता को लुटते रहते...

पांच सालो तक भाजपा कांग्रेस के नेता मिलकर जनता को लुटते रहते है ।चुनाव आते ही एक दूसरे पर आरोप लगाकर जनता से वोट मांगने मैदान में उतर जाते है ।जनता अब जागरूक और शिक्षित हो गई है पाड़े और सांड की लड़ाई में वागड़ का नुकसान अब नही होने देगी ।

दिलीप सिंह भूरिया 

अलीराजपुर ब्यूरो चीफ 

जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राजनेताओं के भाषण और बयान बाजी अलीराजपुर जिले में चरम पर है कांग्रेस और भाजपा के नेता पांच साल मिलकर जनता को लुटते रहते है ।और आखरी समय पर एक दूसरे पर घोटाले के आरोप लगाकर भोली भाली गरीब जनता को उल्लू बनाकर फिर से अपना उल्लू सीधा करके फिर से पांच साल फिर जनता को लूटने लग जाते है ।अलीराजपुर जिले की पिछले एक दशक तक कांग्रेस और भाजपा की सरकार और उनके नेता लोग अलीराजपुर की जनता के विकाश का सारा रूपया भ्रष्टाचार कर करके जाने कहा हजम कर गए जिसके कारण आज भी अलीराजपुर जिले की जनता साफ पानी अच्छी सड़के अच्छे अस्पताल और अच्छे स्कूल और अच्छे शासकीय कॉलेज जिसमे मेडिकल कृषि कॉलेज महिला कॉलेज के साथ साथ लॉ कॉलेज उद्योग कल कारखाने जिनसे आम लोगो को रोजगार मिल सके जिससे पलायन को कम किया जा सके सिंचाई के लिए नर्मदा का पानी सभी किसानों के खेतो तक पहुंचना था किसानो की आज खेती बिना पानी से बंजर होती जा रही है बारिश के अलावा जहा पानी उपलब्ध है वही के किसान सिर्फ गुजरात में मजदूरी करने को मजबूर है ।जिले में बीते कई वर्षो में वही सभी सुविधाए आज हो जानी चाहिए थी लेकिन नेताओ को अपनी खाली तिजारिया जो भरनी थी और वो जनता के विकाश के रुपए लूट खसोट और भ्रष्टाचार करके ही भरी जा सकती है ।आज अलीराजपुर की जनता शिक्षित और जागरूक हो गई है जिस प्रकार बरसात होते ही मेडक निकलकर टर टर कर रहे है वेसे ही भाजपा कांग्रेस के नेता गली गली गुमने लगे हुवे है लेकिन उनसे जनता सवाल भी कर रही है और उनकी राजनेतिक नौटंकी भी देख रही है पांच साल घर बैठे सिर्फ मलाई खाना और आखरी तीन महीने जनता को कभी राम के नाम पर तो कभी हनुमान के नाम पर वोट मांगकर अपनी अपनी राजनेतिक रोटियां सेकने के लिए गली गली कार्यक्रताओं को पिकनिक और जनता को मंदिर मंदिर दर्शन करवाए जा रहे है ।जनता भी खूब मजे ले रही है ।लेकिन यह सब कब तक होगा एक नई राजनीति का जिले में उदय हो चुना है जनता अब अपना खुद के बीच का उम्मीदवार खुद मैदान में लेकर आने वाली है राजनेताओं की ओर राजनेतिक पार्टियों के हाथो की कठपुतली नेताओ को जनता अब घर वापसी करवाने के लिए अब एक नारे के साथ अलीराजपुर जिले की जनता अब की बार इनकी बारी और फिर उनको वनवास भेजनी की तैयारी में है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!