Homeझाबुआआबकारी विभाग द्वारा लाखो की अवैध शराब जप्त की गई

आबकारी विभाग द्वारा लाखो की अवैध शराब जप्त की गई

 

 

आबकारी विभाग द्वारा लाखो की अवैध शराब जप्त की गई

 

आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर कलेक्टर  झाबुआ, सुश्रीतन्वी हुड्डा,  मुकेश नेमा उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता संभाग इंदौर के मार्गदर्शन में मदिरा धारण, परिवहन, चौर्यनयन एवं विक्रय के विरूद्ध श्रीमति बसंती भुरिया, ज़िला आबकारी अधिकारी झाबुआ के नेतृत्व में आज दिनांक 18.08.2023 को मुखबिर की सुचना पर रात्रि मे 11 बजे आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा वृत्त झाबुआ ‘ब’ में ग्राम पिटोल में एक अशोक लिलेण्ड ट्रक क्रमांक GJ 07 TU 1203 को रोक कर तलाशी लेने पर ट्रक में नमक के डल्लो से ढ़ककर नीचे बने लोहे के चेम्बर मे से विदेशी मदिरा आल सीजन व्हिस्की 100 पेटी, मेकडावल नम्बर 1 व्हिस्की 190 पेटी एवं रायल चेलेंज 100 पेटी कुल 390 पेटी (3510 बल्क लीटर) कुल मदिरा का अनुमानित मूल्य रूपये 4340000/- एवं वाहन का मूल्य रूपये लगभग 2500000/- इस प्रकार मदिरा व वाहन का मूल्य रूपये 6840000/- विधिवत जप्त कर कब्जे आबकारी लेकर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(2) 36 के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया । वाहन चालक (आरोपी) अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में  आनंद डंडिर सहायक जिला आबकारी अधिकारी  रमेश सिसोदिया, अकलेश सोलंकी आबकारी उपनिरीक्षक तथा मुख्य आरक्षक कांतु डामोर, आरक्षक मदन राठोर, सोहन नायक एवं विजय का सराहनीय योगदान रहा।

 

श्रीमति बसंती भुरिया जिला आबकारी अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की कार्यवाही विभाग द्वारा लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!