
पखवाड़े में अवैध शराब परिवहन पर तीसरी बड़ी कार्यवाही
विनय पंचाल पिटोल। पिटोल पुलिस द्वारा लगातार अवैध शराब के परिवहन पर कार्यवाही जारी है इसी कड़ी में पखवाड़े के भीतर पुलिस द्वारा तीसरी बड़ी कार्यवाही की गई।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुजरात की ओर जा रहें कंटेनर वहान क्रमांक RJ 10 GB 7915 को पकड़ा जिसमें बडी मात्रा में शराब भरी पाई गईं । जिसको पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है जब्ती की कार्यवाही और विवेचना की जा रही है।
इस कंटेनर में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया आगे की कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की जा रही है आरोपी से पूछता जारी है इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी पल्लवी भाबर, सहायक निरीक्षक अमित बघेल,सहायक निरीक्षक शैलेंद्र शुक्ला प्रधान आरक्षक दिलीप डावर ए एस आई कमलकांत पलवारआरक्षक अजीत आरक्षक प्रेम बामणिया आरक्षक हिमांशु चौहान आरक्षक मुकेश कनेश आरक्षक राकेश उइके की भूमिका सराहनीय रही ।