भारतीय जनता पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव हेतु अपने 36 उम्मीदवारो के नामो पर लगाई मोहर…. पेटलावद से निर्मला भूरिया तो….झाबुआ से भाजपा के उम्मीदवार होंगे भानु भूरिया –

संवाददाता सुनील खोड़े
झाबुआ – भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपने 36 उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाते हुए आज एक लिस्ट जारी की है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी द्वारा झाबुआ में भाजपा उम्मीदवार के रूप में भानु भूरिया को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। तो वहीं पेटलावद में निर्मला भूरिया और अलीराजपुर में नागर सिंह चौहान को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उक्त लिस्ट आज जारी की गई है।