Homeझाबुआखवासाभामल से उज्जैन के लिए निकली कावड़ यात्रा,खवासा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं...

भामल से उज्जैन के लिए निकली कावड़ यात्रा,खवासा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पुष्प माला से स्वागत।

अक्षय चौहान खवासा 

सावन महीने में कावड़ यात्री दूर दूर से चलकर कावड़ लेकर महादेव को जल अर्पित करने जाते है इससे उनकी मनोकामना महादेव पूर्ण करते हे। भामल से काफी सख्या मे हर हर बम बम के नारे लगाते हुए लोग कावड़ में जलभरकर महाकाल उजैन को जल अभिषेक करने के लिए भामल ग्राम से कावड़ यात्रा निकाली गई जिसमें कावड मे 80 लोग महाकाल को जलाभिषेक करने सोमवार को पहुंचेंगे भामल से कावड़ यात्रा पैदल चलते हुए 4 दिन में महाकाल उज्जैन पहुंचेगी कावड़ यात्रा में सफर कर रहे हैं केशव सोलंकी, कमल चावड़ा, कैलाश नकुम रामसिंह सोलंकी रामसिंह पालारा बाबू नकुम जुवानसिंह पालारा, मोहन जादव आदि ने बताया कि हम सोमवार को महाकाल के दर्शन करने के साथ वहां जलाभिषेक किया जाएगा रास्ते में कावड़ यात्रा कर रहे यात्रियों को रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था के साथ दो बड़े वाहन आइसर एव पिकप आगे पीछे चलेंगे जिससे आईसर में खाने पीने की चीजों के साथ ही रात्रि में विश्राम की भी जगह रहेगी। जिसमे बड़े हर्ष उल्लास के साथ भामल से कावड़ यात्रा निकली जिसमें कई ग्रामीण ने भाग लिया तो सोमवार को सावन माह के चौथे सोमवार को वहां महाकाल उज्जैन में जल अभिषेक किया जाएगा इससे काफी संख्या में भामल के लोग कावड़ यात्रा में पैदल यात्रा के लिए निकले। कावड़ यात्रा खवासा में होकर गुजरी तो हनुमान मंदिर पर कावड़ियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प माला से स्वागत किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!