अक्षय चौहान, खवासा
खवासा के संत तेरसा स्कूल में मंगलवार को विद्यार्थी परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में खवासा चौकी प्रभारी रज्जनसिंह गणावा उपस्थित थे। कार्यक्रम में संस्था के छात्र छात्राओं द्वारा प्रेड का नयनाभिराम प्रदर्शन किया गया ।संस्था के नोनिहालो बच्चो द्वारा स्वागत नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दी गई मुख्य अतिथि गणावा ने आशीष वचन के रूप में शिक्षा के साथ साथ अनुशासन, योगा,खेलकूद को भी प्राथमिकता देने पर जोर दिया । कार्यक्रम का संचालन सुश्री सिस्टर शैलजा द्वारा किया गया एवं आभार हेड बॉय सक्षम त्रिवेदी ने माना इस अवसर पर शाला प्रबंधक सुश्री सिस्टर मेलिटा, प्राचार्या सुश्री सिस्टर बेंसी एवं समस्त स्टाफ आदि उपस्थित था।
