अक्षय चौहान खवासा
खवासा नगर वासियों द्वारा सावन मास के सोमवार को भेरूगढ़ माही नदी से जल भर कर कावड़ यात्रा निकाली गई जो कि डीजे की धुन पर ग्रामीण क्षेत्र होती हुई लगभग 12 किमी की दूरी तय करके 2:30 बजे खवासा पहुंची वहा पर जगह जगह स्वागत सत्कार किया गया. बाजना रोड पर भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, थांदला विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश दय्या ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कावड़ यात्रा का स्वागत किया। यात्रा बाजना रोड हनुमान चौक, नीम चौक होते हुए शंकर मंदिर में देवों के देव महादेव के जलाभिषेक के बाद उनके गांव परिवार की खुशहाली की कामना की गई। इसके बाद पाटीदार धर्मशाला में कावड़ यात्रियों के भोजन की व्यवस्था भी की गई जिसमें भोजन प्रसादी का लाभ लिया गया। नगर से पहली बार महिला एवं बच्चों की कावड़ यात्रा निकली जिसमें महिलाओं का काफी उत्साह देखा गया।कावड़ यात्रा से नगर भक्तिमय हो गया। समिति द्वारा कावडियो के लिए जगह जगह अल्पाहार एवं जल की व्यवस्था की गई थी एवं खवासा से जाने के लिए बस एवं अन्य चार पहिया साधन की व्यवस्था की गई थी। कावड़ यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कावड़िये शामिल हुए।
