थांदला नगर में सावन माह पर मातृशक्तियो द्वारा कावड़ यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। कावड़ यात्रा बावड़ी मंदिर से शुरू हुई। जिसमे महिलाएं अपनी कावड़ में जल भर अपनी कावड़ को सजा कर बोल बम के जयघोष के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से हाेकर कावड़ यात्रा ग्राम देवीगढ़ शंभू माता मंदिर पहुंचेगी साथ ही वहा पर भोले नाथ भगवान का जल से अभिषेक किया जाएगा कावड़ यात्रा का नगर के हृदय स्थल आजाद चौक पर नगर परिषद द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया नगर में कहीं जगह पर कावड़ यात्रा का पुष्पमाला से स्वागत किया गया वही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बच्चो की कावड़ निकली गई जो की नगर के तेजाजी मंदिर से बावड़ी मंदिर पर समापन की जाएगी जिसमे छोटे छोटे बच्चो द्वारा अपनी कावड़ को सजा धजा के बोल बम के जयघोष के साथ नगर के विभिन्न मार्गो से होकर निकली गई l