

थांदला तहसील के खवासा क्षैत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मकोडिया के देवराम निहरता जनपद पंचायत पेटलावद के सारंगी में आरआई के पद पर कार्यरत थे।राजस्व विभागीय पदोन्नति में हरदा जिले में नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्त किये गए ।यह खबर ग्रामीण वासियों ने सुनी तो ग्रामीण वासियों ने हर्ष उल्लास के साथ ग्राम मकोडिया में नेहरता के निवास स्थान पर जाकर उनको साफा बांधकर व पुष्पहार पहनाकर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर डॉ.प्रेमचंद मेडा,पटवारी प्रकाश कामलिया,दिनेश गरवाल,शिक्षक गजेंद्र सिगाड़ कसाडिया,सांवरा पारगी,धनराज भाबर जयस जिला प्रवक्ता झाबुआ,सामाजिक कार्यकर्ता गजेंद्र सिंगाड,शांति लाल मैडा,दिलीप सिंगाड,बालू सिंह सिंगाड,फलवंत पारगी,हदा गामड एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन सामाजिक कार्यकर्ता व ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि भुरू सिगाड उपस्थित रहे व देवराम निहरता को शुभकामनाएं बधाई दी!