Homeझाबुआथांदलाआदिवासियों की जमीन अधिग्रण कर उद्योगपति को फ़ायदा पहुंचा रही सरकार -...

आदिवासियों की जमीन अधिग्रण कर उद्योगपति को फ़ायदा पहुंचा रही सरकार – विरसिंह भूरिया  सभी को संगठित होकर लड़ना पड़ेगा तभी हम अपनी जमीन बचा सकते हैं – वीरसिंह भूरिया

आदिवासियों की जमीन अधिग्रण कर उद्योगपति को फ़ायदा पहुंचा रही सरकार – विरसिंह भूरिया

 

सभी को संगठित होकर लड़ना पड़ेगा तभी हम अपनी जमीन बचा सकते हैं – वीरसिंह भूरिया

 

थांदला – दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के पास की जमीन अधिग्रहण को लेकर मामला गरमाया हुआ है। ग्रामीणों द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। थांदला के पास से होकर गुजरने वाले दिल्ली मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस वे के पास अब सरकार उद्योगी क्षेत्र बनाने के लिए एक्सप्रेस वे में अधिग्रहण की गई जमीन के अलावा भी जमीन अधिग्रहण करना चाह रही है। जिसको लेकर अब थांदला के पास के गांव नरेला,सेमलिया,कलदेला के आदिवासी समाज के लोग विरोध कर रहे हैं।

आज सुबह तड़के क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया सैकड़ों की तादाद में ग्रामीणों के साथ एक्सप्रेस वे पर पर पहुंचे। वीर सिंह भूरिया ने पत्रकार वार्ता भी आयोजित की जिसमें भूरिया ने कहा कि सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण कर रही है । पहले एक्सप्रेस वे के चलते थांदला के आसपास के क्षेत्र के आदिवासी समाज की जमीन अधिग्रहण की जा चुकी है अब थोड़ी कुछ जमीन किसी के पास भी है तो वह भी औद्योगिक क्षेत्र बनाने के लिए ले ली जाएगी, हम जमीन नहीं देने देंगे हम आदिवासियों की जमीनों को लेकर उद्योगपतियों को फायदा नहीं पहुंचाने देंगे अगर आदिवासी समाज के लोगों से जमीन ने ले ली तो वह कहां जाएंगे।

साथ ही वीरसिंह भूरिया ने यह भी कहा है कि आप सभी को संगठित होकर लड़ना होगा तभी हम अपनी जमीनें बजा पाएंगे नहीं तो सरकार उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आदिवासी की जमीने देगी। यह सरकार उद्योगपति की सरकार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!