रेप पीड़िता के पक्ष में वॉइस ऑफ झाबुआ की मुहिम पर एसपी ने लगाई मोहर…..
लगातार Voice of Jhabua झाबुआ द्वारा लगाई जा रही खबरों के बाद आरोपी पर एसपी ने रखा इनाम….
क्या थाना प्रभारी महोदय अब जागेंगे नींद से ?
वॉइस ऑफ झाबुआ सुनील खोड़े
——————————————
झाबुआ। थांदला पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 22 वर्षीय युवती के साथ एक हैवान के द्वारा हैवानियत करते हुए दुष्कर्म जैसे कृत्य को अंजाम दिया गया था….जिस घटना को 14 दिन से अधिक बीत चुके हैं, किंतु अब तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ऐसी स्थिति में पीड़िता न्याय के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर है… पीड़िता की पीड़ा को प्रमुखता से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने में वॉइस ऑफ झाबुआ द्वारा एक मुहिम चलाकर लगातार आरोपी एवं थांदला थाना प्रभारी की निष्क्रियता के खिलाफ समाचार प्रकाशित किए जा रहे थे….जिस पर एसपी ने संज्ञान लिया है, और वॉइस ऑफ झाबुआ की मुहिम पर मोहर लगाते हुए आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ने हेतु पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं, साथ ही आरोपी पर एसपी ने तीन हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। अब देखना होगा कि क्या एसपी द्वारा दिए निर्देशों के अनुसार थांदला थाना प्रभारी सक्रियता के साथ आरोपी की खोजबीन में जुटेंगे? या फिर इसी तरह अपना सुस्त रवैया अपनाकर आरोपी पर मेहरबानी दिखाएंगे!!
मामले में पीड़िता द्वारा अपने परिजनों के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात की है, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा भी पूरे मामले में कार्यवाई के निर्देश दिए है।