
वॉइस ऑफ झाबुआ जीवन पाटीदार
गांव के युवा अनोखीलाल,नाथूलाल जी,पाटीदार की खेत पर काम करते समय सर्प ने काट खाया था जिसे परिवार वाले तत्काल इलाज के लिए सिविल अस्पताल पेटलावद ले जाया गया,डॉक्टर ने तत्काल इलाज शुरू कर कर दिया ,मगर रात्रि9बजे अचानक दौर आने से रात्रि 9बजे के करीब मौत हो गई।
अनोखिला पाटीदार हसमुख मिलन सार सेवाभावी और सुंदरकांड मंडल बनी के सचिव पद पर अपनी सेवा दे रहे थे ।
अनोखिलाल हमेशा धार्मिक काम में अग्रिम भूमिका निभाते थे।मृत्यु की खबर सुनते ही पुरे गांव,में शोक की लहर छा गई,और परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो गया।
अंतिम संस्कार यात्रा उनके गृह निवास से 10 बजे निकली जायेगी।