Homeझाबुआअखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के...

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए सातवां विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन जम्मू पर प्रारंभ किया गया !

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति द्वारा बाबा अमरनाथ के यात्रियों के लिए सातवां विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन जम्मू पर प्रारंभ किया गया !

 

वॉइस ऑफ झाबुआ संवाददाता सुरेश परिहार।

 

6 जुलाई 2023, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति जम्मू कश्मीर द्वारा सातवां विशाल भंडारा रेलवे स्टेशन जम्मू पर आज प्रारंभ किया गया भंडारे का शुभारंभ विधिवत गणेश पूजन, वैदिक मंत्र उच्चारण, बम बम भोले के जयघोष और भगवान को भोग लगाकर पंचराम मंदिर अखाड़ा के महंत श्री नरेंद्र दास जी महाराज ने अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा की उपस्थिति में शुभारंभ किया !

 

इस अवसर पर बोलते हुए महंत नरेंद्र दास जी महाराज ने बताया कि अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है पिछले कई वर्षों से यह समिति लगातार भंडारे का आयोजन भगवान अमरनाथ की यात्रा पर आने वाले यात्रियों के लिए करती आई है महाराज ने बताया कि हनुमान धाम भी समिति का दैविक कार्य के लिए संपूर्ण सहयोग करेगा

 

इस अवसर पर बोलते हुए अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति के राष्ट्रीय संयोजक सुनील शर्मा ने बताया कि समिति द्वारा यह सातवां विशाल भंडारा लगाया जा रहा है इस भंडारे में हर एकादशी को फलाहार का आयोजन यात्रियों के लिए किया जाएगा इसके अलावा समिति पूरा ध्यान रखेगी कि यात्रियों को पोस्टिक, शुद्ध एवं सात्विक भोजन मिले! इस अवसर पर श्री शर्मा ने बताया कि जब तक भोले बाबा चाहेंगे यह भंडारा अमरनाथ यात्रियों के लिए चलता रहेगा !

 

इस अवसर पर विक्रम शर्मा पुरुषोत्तम शर्मा, विशाल शर्मा, मदन मोहन गुप्ता, अजय भल्ला, मनजीत सिंह जी एवं अन्य उपस्थित रहे

 

सेक्रेटरी,

अखिल भारतीय धर्म प्रचार सेवा समिति जम्मू कश्मीर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!