जिले में बन रहे बेराज डेम पर हो रहा है घटिया निर्माण।
जिला प्रशासन सोया कुंभकरणीय नींद, जनप्रतिनिधि भी मूकदर्शक बने।
![]()
झाबुआ जिले के मेघनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत नागन खेड़ी और ग्राम काकरादरा में दो जगह बेराज डैम का निर्माण कार्य चल रहा है, दोनो का कार्य इंदौर के ठेकेदार के. जी. गुप्ता कम्पनी को ठेका मिला है, दोनो कार्यस्थल झाबुआ जिला केंद्र से दूर होने का पूरा फायदा उठाकर ठेकदार भ्रष्ट कार्य कर रहा है। कार्य मे उपयोग की जानेवाली रेत में मिट्टी मिली हुई है। 20mm की गिट्टी की जगह बड़े बड़े बोल्डर एवं धूल डस्ट डालकर काम हो रहा है, गिट्टी नाम मात्र ही डाली जा रही हे । ड्राइंग डिजाइन अनुसार गहराई किए बिना ही बेड भर दिए गए है। गेट के पाइप को ऐसे ही रखकर ऊपर मिट्टी जैसा कॉन्क्रीट मिलाकर डाल रहे है। नागन खेड़ी डेम अनास नदी पर है, जहाँ जिले की 3 बड़ी नदी वहां जाकर मिलती है, और नदी में पानी बहुत तेजी से बहाव होता है।
पहली बारिश में ही पूरे बेराज डेम को पानी बहा के ले जाएगा। जिससे आने वाले समय में फीस बड़ी घटना को अंजाम दिया जाने का अंदेशा बन रहा है।
सरकार किसानों के खेती के लिए करोड़ों रूपये का खर्च कर बेराज डेम बना रही हैं उसमे ठेकेदार और ऐसा लगता है अधिकारियों की मिली भगत से ही सिर्फ भ्रष्टाचार हो रहा है, और घटिया निर्माण को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिला प्रशासन सिर्फ चुप बैठा है, यह भी मिली भगत कमीशन खोरी की ओर इशारे कर रहा है, पहले भी इन दोनो बेराज डेमो की लिखित में जयस जिला अध्यक्ष विजय डामोर शिकायत कर चुके हैं फिर दोनो साइडो पर जाकर देखा और घटिया निर्माण को देखकर मीडिया में बात रखना पड़ी लेकिन ज़िला प्रशासन आंखे बंद करके सोया हुआ है। गरीब किसानो का हक मारा जा रहा है, नागन खेड़ी और ककरादरा दोनो बेराज डेमो की कार्य रुकवाकर गलत ओर घटिया कॉन्क्रीट को दूर करवाया जाना चाहिए ओर उच्च स्तर से जांच कर कर ठेका निरस्त किया जाना चाहिए।

