Homeअलीराजपुरपुलिस की कस्टडी से भागे युवक की कुवे में गिरने से मौत।...

पुलिस की कस्टडी से भागे युवक की कुवे में गिरने से मौत। युवक की मौत की जांच अब अदालत की निगरानी में होगी । युवक की मौत पर पुलिस विभाग के थाना प्रभारी सहित चार का निलंबन ।

पुलिस की कस्टडी से भागे युवक की कुवे में गिरने से मौत।

युवक की मौत की जांच अब अदालत की निगरानी में होगी ।

युवक की मौत पर पुलिस विभाग के थाना प्रभारी सहित चार का निलंबन ।

दिलीप सिंह भूरिया अलीराजपुर ब्यूरो चीफ।

आजाद नगर में अपने ही परिवार में बीते माह हुई चोरी की जांच और चोरों को पुलिस नही पकड़ पाई थी किसको लेकर पुलिस की शिकायत सीएम हेल्प लाइन पर कैलाश बामनिया निवासी कोरिया पाहन ताड फलिया निवासी ने की थी जिसके लिए पुलिस उसको थाने पर पूछताछ के लिए लेकर आई थी आज अचानक वह थाने पर पुलिस जवान को चकमा देकर भाग गया और सीधे कूवे में कूद गया और उसकी मौत हो गई जैसा पुलिस अपने मीडिया को बताया जी आज अचानक कैलाश थाने से पुलिस जवान की नजरे बचाकर सीधे दौड़ लगाकर खुल्ले खेत में भागने लगा उसके पीछे पुलिस जवान ने दौड़ लगाई लेकिन उस एक जाली कुद कर सीधे कुंवे में खुद गया ।जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई और पुलिस ने उसके शव को कुवे से निकलवाकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया ।परिवार के लोगो को जब उसके मृत्यु की सूचना दी गई और जब पुलिस की कस्टडी से भागकर कुवे में कूदने से युवक की मौत हो गई और यह बात जब सोसल मीडिया में आग की तरह फेल गई जिसको लेकर आदिवासी समाज के संगठन भील सेना जयस और आम आदमी पार्टी के लोगो ने पीड़ित परिवार के लोगो से साथ थाने पर धरना प्रदर्शन किया ।परिवार के लोगो ने युवक की मृत्यु पुलिस की पिटाई कस्टडी में ज्यादा होने से हो गई और बाद में उसकी मौत को एक घटना का रूप देकर दोषी पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा बचाने का प्रयास किया जा रहा ऐसा आरोप लगाया जिसको जिसके बाद हंगामा होते देख और संगठनों की मांग पर थाना प्रभारी अजय वास्कले , एएसआई फारुख खान,प्रधानारक्षक बाबूलाल,आरक्षक सुरमल को तत्काल निलंबित कर दिया और उनको अलीराजपुर मुख्यालय भेज दिया गया ।जिसके बाद पीड़ित परिवार की मुख्यमांग थी की मृतक की पत्नी को शासकीय नोकरी दी जाए इस मांग को प्रशासन ने माना है ।और आश्वाशन दिया है की पीड़ित परिवार में से एक को नोकरी दी जाएगी ।इस पूरे प्रकरण की जांच न्यायालय की निगरानी में की जायेगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!