मंदिर के दानपात्र पर चोरों ने लगाई सेंध, उड़ा ले गए हजारों रुपए
हेमन्त राठौड़
करड़ावद में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बीती रात चोरों द्वारा रामगढ़ मार्ग के बीच स्थित भैरव मंदिर को निशाना बनाकर चोरों द्वारा दानपात्र को ही उखाड़ कर उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। चोरों द्वारा मंदिर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस मैं मंदिर के व्यवस्थापक लक्ष्मण सिंगाड ने बताया कि वह हर रोज की तरह सुबह आज जब मंदिर खोलने आए तो उन्होंने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ है और अंदर से रखा हुआ दानपात्र चोरी हो गया था। मंदिर के अंदर पूरा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया । इसकी सुचना पेटलावद पुलिस थाने में दे दी है।