आदिम जाति सरकारी संस्था पारा के कर्मचारियों द्वारा धोखाधड़ी का मामला आया सामने।
शिकायत लेकर पीड़ित व हिंदू युवा जनजाति संगठन पहुंचे कलेक्टर के पास ।

वॉइस ऑफ झाबुआ पारा।
आज झाबुआ कलेक्टर को मंगू पिता रामसिंह निवासी ग्राम धांधलपूरा बड़ा एवं हिंदू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारियों द्वारा शिकायत आवेदन पेश किया गया बताया की जबसे सरकार की ऋण माफी हुई इसके बाद से मेने आज तक कोई भी ऋण सरकारी संस्था पारा से नही लिया है एवम मेने सिर्फ और सिर्फ दिनांक 13.6.2022 को खाद के रुपए 5571 लाया था पिछली ऋण माफी के बाद से दर्शाए गए राशि का उपयोग मेने नही किया है जब मेने सरकारी संस्था मर्यादित से इस बारे मे संपर्क किया तो मुझे संतुष्ट जवाब नही मिला एवं मुझे दो कर्मचारियों पर शंका हे वहां पर पदस्थ कर्मचारी मुकेश भाबोर व रणवीर सिंह ये दोनो मेरे को खर्चा पानी के पैसे देकर भगा देते है और पूरी राशि अंगूठा लगाकर पैसे निकाल लेते हे।