अक्षय चौहान, खवासा
खवासा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में जिला पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार काली छगन वसुनिया का खवासा में जोर से जनसंपर्क किया जनसंपर्क टोडा फलिया हरिजन मोहल्ला,गोपाल कॉलोनी,इंदिरा कॉलोनी पाटीदार मोहल्ला आदि में घर जाकर जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही क्षेत्रीय विधायक वीर सिंह भूरिया पूरे दम खम के साथ में चुनावी मैदान पर अपना जोर लगा रहे है। जनसंपर्क में मुख्य रूप से विधायक विरसिंह भूरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भूरालाल सिंगार किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नंदलाल मेड,भेरूलाल चौहान,गंगाराम मुनिया,राकेश प्रजापत,चिंटू जाट आदि के साथ कांग्रेस समर्थित सैकड़ों कार्यकर्ता जनसंपर्क में मौजूद रहे।
खवासा के पश्चात भामल में कांग्रेस का महा जनसंपर्क हुआ जहा सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल होकर प्रत्याशी को जिताने के लिए घर घर जाकर लोगो से मुलाकात की।
