Homeझाबुआथांदलासीएम राइज स्कूल को अन्यत्र ले जानी की राजनीतिक पंडो की साज़िशदशहरा...

सीएम राइज स्कूल को अन्यत्र ले जानी की राजनीतिक पंडो की साज़िशदशहरा मैदान के बारे में नगर की जनता को भ्रमित कर रहे राजनीतिक पंडे

थांदला।  मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की महती योजना सीएम रायज स्कूल प्रदेश की विशिष्ट योजना में मानी जाती है। प्रदेश में शिक्षा के स्तर को सुधारने एवं आमजन के लिए इस तरह सीएम राइज स्कूल हर 20 किलोमीटर के दायरे में बच्चों के भविष्य को तय करेंगे आदिवासी बाहुल्य झाबुआ जिले में सीएम राइज स्कूल का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है थांदला विकासखंड में भी सर्वप्रथम सीएम राइज स्कूल की परमिशन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को मिली थी किंतु स्थानीय जनप्रतिनिधि को यह संस्था नागवार गुजरी कारण था कि आसपास 500 मीटर के अंदर ही एक निजी शैक्षणिक संस्था कार्यरत है जिस पर सीएम राइज का कू प्रभाव पड़ता अब बारी आती है उत्कृष्ट विद्यालय की भारी मशक्कत के बाद इसे चयनित कर सीएम राइज स्कूल की आधारशिला रखी गई अब महत्वपूर्ण बात यह है कि नगर के एकमात्र दशहरा मैदान की जहां पर नगर के समस्त धार्मिक राजनीतिक कार्यक्रम सहित मेला प्रांगण के साथ ही संपूर्ण नगर के बाशिंदों के लिए घूमने व्यायाम का एकमात्र मैदान है यह मैदान अब राजनीति पंडो की भेंट चढ़ चुका है राजनीतिक पंडो ने आखिरी दांव इस मैदान पर खेला है सूत्र बताते हैं कि मैदान के पीछे 02 विशिष्ट कॉलोनी है व इनका प्रवेश द्वार मैदान ही है। वही मैदान को सरेआम बेइज्जत कर ये पंडे नगर एवम प्रशासन को भी गुमराह कर रहे हैं व सार्वजनिक तौर पर ये अफवाह फैलाई जा रही है कि मैदान पूरी तरह से सीएम राज स्कूल के आगोश में समा जाएगा दो दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी के झाबुआ आगमन पर भी राजनीतिक पंडों द्वारा शासन एवम प्रशासन को भ्रमित कर संभाग के आला अफसरों को गलत जानकारी दी गई यहां से सीएम स्कूल को अन्य जगह ट्रांसफर करने का निवेदन किया गया वजह सिर्फ यही कि कालोनीवासियों के आवागमन का अवैध मार्ग बाधित ना हो

सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्य की देखरेख कर रहे विभागीय उपयंत्री आर आर कनेश का कहना है कि स्कूल भवन निर्माण से मौजूदा खेल मैदान कतई प्रभावित नहीं होगा नगर में अफवाह फैला कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है जबकि मैदान अपने मौजूदा स्वरूप से कहीं ज्यादा बेहतर बनाया जाएगा।

इस संदर्भ में नगर की प्रथम नागरिक का कहना है कि यदि कोई खेल मैदान (दशहरा) बचाने की आड़ में सीएम राइज स्कूल को कहीं और ले जाने की बात करता है तो हम उसके पक्ष में नहीं है श्रीमती लक्ष्मी सुनील पंडा नगर परिषद अध्यक्ष थांदला

बहरहाल जो भी हो किंतु नगर की राजनीति दशहरा मैदान को लेकर एक ऐसी गंदी राजनीति के दौर से गुजर रही है जिससे सिर्फ नगर की जनता ही नहीं आने वाले समय में उन नौनिहालों का भविष्य भी दांव पर लगेगा जो आज इस विद्यालय को अन्यत्र ले जाने की बात कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!