

मुकेश कुमावत कि रिपोर्ट
रतलाम जिले के बछोड़िया गांव के ग्रामीणों ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर ग्रामीणों ने बहिष्कार का ऐलान कर दिया, वही ग्रामीणों का कहना है कि गांव में विकास नहीं होने से सड़क तक नहीं बन पाई जिसको लेकर पंचायत से लेकर जनपत ओर जिला पंचायत सहित मुख्यमंत्री को आवेदन निवेदन किये गए पर अभी तक रोड स्वीकृति नही होने से ग्रामीणों द्वारा मंगलवार सुबह शासन प्रशासन सहित नेताओ को सद्बुद्धि देने के लिए डीजे के साथ यात्रा निकाली गई । यात्रा बछोड़िया गांव से होली हनुमानजी तक पहुची जहां जाकर सभी ग्रामीणो द्वारा भगवान हनुमानजी से महिलाओं सहित पुरुषों ने भगवान से सभी को सद्बुद्धि देने की मांग की गई ।
जानकारी के अनुसार, मामला पिपलोदा जनपत के बछोड़िया गांव का है, जहां के ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से विधानसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है। रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे के साथ मतदान करने से इनकार भी कर दिया गया । ग्रामीणों की मांग है कि बछोड़िया फंटे से बछोड़िया 2 किलोमीटर की सड़क नही बनने से सभी गांववासिय नाराज हैं। इस रोड की हालत बेहद जर्जर है। जो राहगीरों को आने जाने में बहुत ही ज्यादा परेशानी का कारण है। वही इसी रोड से स्वास्थ्य केंद्र मावता जाना होतो अगर महिला को 108 में डिलेवरी के लिए ले जाना पड़े तो रास्ते मे ही डिलेवरी हो जाए, तो रोड खराब होने से गांव में आने वाली बसे भी बन्द हो गई दूसरी ओर सगे संबंधिय गांव में आये तो कुंवारे लड़को की सगाई तक नही हो पा रही है इस रोड को देखकर ही गांव में आकर रिश्तेदार बोल देते है कि आपके यहाँ मूलभूत सुविधाएं ही नही ना आने जाने के लिए रोड है हम अपनी बेटी को किस हालत में आपके गांव में रिश्ता करे जिससे करीब 20 से ज्यादा ही लड़के आज भी कुँवारे ही घूम रहे । ओर अगर लड़कियों की सगाई के लिए मेहमान तैयार हो जाते पर लड़के की सगाई के लिए कोई तैयार नही हो रही जिससे ग्रामीण जन काभी नाराज है।
जावरा विधानसभा के गांव बछोड़िया में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर रोड नहीं तो वोट नहीं भी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया । मंगलवार को बड़ी संख्या में सभी ग्रामीणो ने डीजे के साथ सद्बुद्धि यात्रा निकालकर शासन प्रशासन सहित नेताओ को सद्बुद्धि व रोड बनाने को लेकर होली हनुमानजी से मांग की ओर जल्दी रोड बनाने की मथा टेककर मांग की गई ।
गांव के नागरिकों ने बताया कि गांव का मुख्य मार्ग से गांव को जोड़ने वाला 2 किलोमीटर का रास्ता बेहद खराब है। रास्ते में जगह जगह गड्ढे बने हुए हैं। अक्सर लोग इन्ही में गिरकर चोटिल होते हैं। इस रोड पर बारिश के कारण रास्ते पर कीचड़ होति है और रास्ता बंद हो जाता है , यह रास्ता मन्दसौर, प्रतापगढ़, जावरा , रतलाम, पिपलोदा सुखेड़ा रोड को बछोड़िया गांवों से होते जोड़ता है। जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोग गुजरते हैं। बताया कि कई बार सड़क बनवाने को लेकर ग्राम प्रधान के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों से मांग की गई। लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने 13 दिन पहले समस्त ग्रामीणो द्वारा इस रोड को लेकर जावरा अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति, केबिनेट मंत्री भरत बैरागी, विधायक राजेन्द्र पाण्डेय को ज्ञापन देकर अवगत कराया गया था कि जल्दी इस रोड को बनाया जाए, जिस पर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने ग्रामीणों को करीब 10 दिन में रोड सुदूर सड़क बनाने की बात कही थी पर रोड अभी तक मंजूर नही होने से समस्त ग्रामीणों ने मंगलवार को सद्बुद्धि यात्रा निकाली गई ।
ग्रामीणो ने आवेदन दिया था पर उनकी मांग पक्की सड़क बनाने की है , अगर सुदूर सड़क की बात है तो पंचायत बनाएगी वो मेरी जानकारी में नही है ।
हिमांशु प्रजापति SDM जावरा
हमारे प्रतिनिधि द्वारा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय से बात करने के लिए कॉल किया गया था पर उनके द्वारा कॉल रिसीव नही किया गया ।
हमारे पास आवेदन आय्या है ओर जन सुनवाई में ग्रामीण जन आये भी थे , जिस पर जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया है और कार्यवाही की जा रही है जल्दी रोड की स्वीकृति हो जाएगी ।
नन्दकिशोर सूर्यवंशी कलेक्टर रतलाम