Homeझाबुआमेघनगरभाजपा एवं शिवराज को चुनाव के समय जनता की याद आती है-विधायक...

भाजपा एवं शिवराज को चुनाव के समय जनता की याद आती है-विधायक वीरसिंह भूरिया।

वॉइस ऑफ झाबुआ

मेघनगर – थांदला विधानसभा क्षेत्र के मेघनगर ब्लॉक के ग्राम नौगांव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित बुथ स्तरीय कांग्रेश कार्यकर्ता की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई । जिसमें थांदला विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर सिंह भूरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एवं शिवराज को चुनाव के समय जनता की याद आती है । एवं झूठे वादे कर जनता को गुमराह करते हैं । आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक-एक बूथ पर कड़ी मेहनत कर बुथ जितवाकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद जो योजनाएं लागू की जाएगी उनकी जानकारी बुथ मंडलम व सेक्टर कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि यह योजना हमें आम जनता के बीच हर मतदाता तक ले जाना है । मध्य प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। हमें हर मतदाताओं के पास जाकर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ द्वारा जो योजनाएं कांग्रेस सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में लागू होगी वह जनता तक पहुंच कर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनवाना है । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा प्रदेश भर में वचन पत्र देकर कांग्रेस की सरकार बनते ही हर महिलाओं को हर महीने 1500 सो रुपए गैस की टंकी मात्र ₹500 में एवं हर महा 100 यूनिट बिजली माफ और 200 यूनिट बिजली बिल हाफ साथ ही किसानों का कर्ज माफ पुरानी पेंशन योजना लागू जैसी अनेकों जन कल्याणकारी योजना सरकार बनते ही लागू की जाएगी जिनकी जानकारी हमें हर मतदाता तक पहुंचाना है । कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यामीन शेख वरिष्ठ कांग्रेसी फतेह सिंह नायक, उदय सिंह हाडा, रमेश भाई, कालू सिंह नलवाया ने भी संबोधित कर कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की रीति नीति से अवगत करवाया । इस अवसर पर जनपद सदस्य कल सिंह भाई कटरा, रतन भाई, धूले सिंह भाई सरपंचगन रूप सिंह भाई, रमेश भाई, राकेश भाई, दीता भाई, शरण सिंह, बल्लू भाई डामोर, बदहिग भूरिया एवं वरिष्ठ कांग्रेसी विक्की डोडियार, दल्ला भाई वसुनिया, गोपाल भाई, भानु भूरिया, रमेश सिंगार, रामचंद्र गणावा, मुकेश परमार, वाला गंनावा, रूपसिंह भाई, अमित भूरिया, गोपाल माखोरिया, बढ़िया मेड़ा, मसूल भूरिया सहीत सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा द्वारा किया गया व आभार जिला पंचायत के सदस्य बहादुर भाई हटीला ने माना…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!