10वीं–12वीं के परीक्षा परिणाम आज होंगे घोषित।
वॉइस ऑफ झाबुआ।
https://mpbse.nic.in/ इस वेबसाइट पर देखा जा सकता है रिजल्ट।
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म आज आएंगे परिणाम। 25 मई आज दोपहर को बोर्ड की परीक्षा 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी होने जा रहा है।पहले 12वींं का रिजल्ट जारी होगा और फिर 10वीं के नतीजे आएंगे। आपको बता दे कि 2022-23 की बोर्ड परीक्षाओं में 10वीं के 9.66 लाख और 12वीं के 8.57 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
टॉपर लिस्ट भी होगी घोषित
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 1 मार्च 2023 से 27 मार्च 2023 तक कक्षा 10 की परीक्षा 2023 और 2 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक कक्षा 12 की परीक्षा आयोजित की थी। दोनों ही कक्षाओं को मिलाकर कुल 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था। MP बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत न्यूनतम अंक प्राप्त करने होंगे और वे जो असफल होते हैं, वे पूरक परीक्षा के लिए उपस्थित होना होगा।
वॉइस ऑफ झाबुआ सभी परीक्षार्थी छात्र छात्राओं से निवेदन करता हे की परिणाम जो भी हो कुशलता पूर्वक स्वीकार करें निराश नहीं हो। प्रयास करने से हर मंजिल हासिल होती हे।