

वॉइस ऑफ झाबुआ
————————————-
पेटलावद। सेवा ही संकल्प है की तर्ज पर आज हिन्दू जागरण मंच के द्वारा भीषण गर्मी को देखते हुए यहां पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए अस्थाई रूप से टेंट लगाकर छांव की व्यवस्था की इसी के साथ ठंडा पेयजल भी यहां आने जाने वाले यात्रियों को मिलेगा अस्थाई यात्री प्रतिक्षालय बनाया गया है… अतिथि के रूप में थाना प्रभारी राजू सिंह बघेल और जनपद अध्यक्ष रमेश सोलंकी यहां पहुंचे और उन्होंने अस्थाई यात्री प्रतिक्षालय का आज शुभारंभ किया गया उक्त आयोजन सेवा भाव के हिसाब से हिंदू जागरण मंच के बैनर तले किया गया है जहां पर हिंदू संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यहां पर अस्थाई यात्री प्रतिक्षालय बनाकर यहां पर बैठने के लिए कुर्सी लगाकर व्यवस्था की गई।