Homeअलीराजपुरजोबटतहलका भैंसो की तस्करी जोबट क्षेत्र से ही क्यों, जोबट पुलिस की...

तहलका भैंसो की तस्करी जोबट क्षेत्र से ही क्यों, जोबट पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है हिंदू संगठन  भैंस तस्कर गाड़ियों में अवेध हथियार लेकर निकलते है गौ रक्षक इनको रोके भी तो केसे ।

तहलका भैंसो की तस्करी जोबट क्षेत्र से ही क्यों, जोबट पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे है हिंदू संगठन 

भैंस तस्कर गाड़ियों में अवेध हथियार लेकर निकलते है गौ रक्षक इनको रोके भी तो केसे ।

वौइस् ऑफ झाबुआ की विशेष खबर ।

विशेष सूत्रों से खबर मिली है की लगातार आजाद नगर भाभरा के ग्राम बरझर सेजावाडा गुजरात की बॉर्डर से भैंस तस्कर लगातार बाग की ओर भैंसो की तस्करी कर रहे है जिसका जीता जागता उदाहरण जोबट के गौ रक्षक और मीडिया के लोग है गौ रक्षकों ने भैंसो की गाडियां रोककर लगातार अवेध भैंसो की गाडियां जप्त करवाई गई थी । और आज भी लगातार सूत्रों के हवाले से खबर है की बीते कुछ दिन पहले रात्रि काल मे कुछ लोग नगर में घूम रहे थे । तभी वहा से निकलता ट्रक उन्हें देख ट्रक को अधिक गति से भगाने लगा तभी गाड़ी में बैठे लोगो मेसे कुछ व्यक्ति गौ सेवक भी थे तभी उन्हें उस ट्रक पर शक हुआ तभी वह लोग उस ट्रक को रोखन के लिए उस ट्रक का पीछा करने लगे , ट्रक का कई किलोमीटर दूर तक पीछा किया लेकिन भैंस भरी गाड़ी में से गाड़ी के अंदर बैठे तस्करों ने बंदूके लहराई जिससे हिंदू संगठन के लोग वापस लोट आए । जोबट क्षेत्र से लगातार भैंसो की तस्करी जोबट पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठा रही है की तस्कर हर बार जोबट क्षेत्र से ही क्यों भैंसो को लेकर निकल रहे है लगातार जोबट क्षेत्र से भैंसो की तस्करी होने की जानकारी होने के बाद भी जोबट पुलिस सतर्क क्यों नहीं है क्या जोबट थाने की पुलिस की मिलीभगत से कही भैंसो की तस्करी तो नही हो रही है ? क्योंकि जो दो गाड़ियां भैंस पकड़ी थी वो जोबट थाने से कोन लेकर गया उसका कोई रिकॉर्ड थाना प्रभारी मीडिया को भी नही बता रहे है मीडिया के लोगो के पूछने पर एसडीएम साहब से पूछने का बोलते है ।कार्यवाही पुलिस थाने की ओर जवान अनुविभागीय अधिकारी से । वाह साहब कार्यवाही अगर पुलिस ने की है तो कोर्ट के द्वारा गाड़िया और भैंसो को छोड़ा जाने का रिकॉर्ड पुलिस थाने पर होना चाहिए लेकिन थाना प्रभारी रिकॉर्ड एसडीएम साहब से मांगने का बोलते है क्या यह कारण पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान नही खड़ा करता है क्या सोचिए ?

आजाद नगर भाभरा के बरझर सेजावडा से लगातार जोबट से बाग की ओर अवेध भैंस की तस्करी एक गंभीर अपराध है।और इस गंभीर अपराध में जो भी तस्कर और पुलिस के अधिकारी की अंदरूनी मिली भगत है ।और जिनको तस्करी बंद करवानी चाहिए वो ही तस्करों का साथ दे रहे है जिला पुलिस अधीक्षक को खुद इस गंभीर अपराध पर स्वयं निगरानी रख अपराधियों के खिलाफ गंभीर कार्यवाही करनी चाहिए और इस अपराध में लिफ्ट पुलिस के लोगो पर भी कार्यवाही करनी चाहिए ।

दिलीप सिंह भूरिया 

लोकसभा सयुक्त सचिव आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!