


पेटलावद। शहर के थांदला रोड पर स्थित भंडारी पेट्रोल पंप पर अज्ञात कारणों के चलते एक कार में आग लग गई कार चालक अपनी कार को लेकर पेट्रोल भरवाने पेट्रोल पंप पर पहुंचा था इस दौरान पेट्रोल पंप पर ही कार में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई और देखते ही देखते आग में कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई कार के पास एक पेट्रोल से भरा टैंकर भी मौजूद है वही पेट्रोल पंप परिसर में ही कार में आग लगी है जिस वजह से यहां एक बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ था। हालांकि पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है… वहीं फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया और बड़ी मुश्किल से आग पर क़ाबू पाया।