कांग्रेस का हर कार्यकर्ता तपस्या करता है तब देश की सेवा होती है – मीनाक्षी नटराजन
जनमत को मतदान में बदलना हर कार्यकर्ता का काम – मीनाक्षी नटराजन
भाजपा ने पानी नही दारू पहुँच गई घर घर में – कांतिलाल भूरिया
मीनाक्षी नटराजन ने कांग्रेस के बूथ मण्डल व सेक्टर प्रभारियों से मुलाकात कर दिया जीत का मंत्र
वॉइस ऑफ झाबुआ
थांदला । विधानसभा क्षेत्र थांदला 194 के कांग्रेस बूथ कमेटी, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं बीएलओ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सह आमसभा आज निजी स्थान पर सम्पन्न हुई। कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय नेता व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा सदस्य सुश्री मीनाक्षी नटराजन, विशेष अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका थांदला क्षेत्र के विधायक वीरसिंह भूरिया, जिला प्रभारी हामिद अंसारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोनल भाबर, जिला संघठन मंत्री जसवंत भाबर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय भाबर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामर, वरिष्ठ नेता नगीनलाल शाहजी, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता मोहनिया, मेघनगर जनपद अध्यक्ष ललिता मुकेश मुणिया आदि का स्वागत पुष्प हार व कांग्रेस का दुपट्टा पहनाकर किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि देश सेवा के लिए तपस्या करना पड़ती है जो कांग्रेस के गाँधी परिवार हमेशा करता आ रहा है। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू ने 13 वर्षों तक अंग्रेजी हुकूमत में जेल की यातनाएं सही, सोनिया गाँधी ने प्रधानमंत्री पद का त्याग करते हुए की, राजीव गाँधी ने युवाओं को जोड़ने में अपना योगदान देते हुए की जिसे राहूल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान निरंतर पाँच माह तक सर्दी गर्मी व तेज बारिश में भी अनवरत चलते हुए की। देश की सेवा में उन्होंनें अपने प्राणों का बलिदान तक दे दिया लेकिन नफरत और झूठ की राजनीति करते हुए गाँधी परिवार को गाली देकर ही कांग्रेस सत्ता में आई ऐसे में कांग्रेस के हर कार्यर्ताओं को तपस्या करना है। नटराजन ने कहा कि इस बार जनमत तो हमारें पक्ष में है लेकिन उसे मतदान में बदलने की जिम्मेदारी व जवाबदारी हर बूथ के कार्यकर्ताओं व सेक्टर व मण्डल के प्रभारियों की होती है इसलिए उसे इस बार सजगता से काम करते हुए हर हाल में कांग्रेस की उपलब्धियों व प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री कमलनाथजी के वचनों को जन जन तक पहुँचाना होगा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री व झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने कहा कि भाजपा के राज में जनता हैरान परेशान हो गई है आज जनता को पानी की आवश्यकता है लेकिन शिवराज सरकार में घर घर दारू बिक रही है। उन्होंनें कहा कि देश के झूठे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर साल 2 करोड़ नोकरी का कहा था दो नोकरी भी नही दे पाए ऐसे में शिवराज भी केवल घोषणाएं ही करते फिरते है उन्हें ही जनता की कोई फिक्र नही है। क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि इस बार कांग्रेस की सरकार आ रही है इसलिए सभी अभी से तैयार रहो। पाँच महीने काम पर लग जाओ तो पाँच साल तक आराम मील जाएगा। अभावों में भी कांग्रेस ने जनता की समस्याओं पर काम किया है ऐसे में जब सरकार आ गई तो कितना विकास होगा यह समझना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि आज सबके हित की व नारी के सम्मान की योजना के फार्म भरवाना है जिससे सरकार आने पर सबको इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष विक्रांत भूरिया, जिलाध्यक्ष प्रकाश रांका, नगीनलाल शाहजी, जसवंत भाभर, सोनल भाभर, श्वेता मोहनिया आदि ने भी भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस के पूर्व शासन की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंनें मध्यप्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के रुप में कमलनाथ के प्रदेश की हर नारी को 15 सौ रूपये प्रतिमाह, महज 5 सौ रुपये में गैस सिलेंडर, 100 यूनिट तक बिजली फ्री, किसानों का कर्ज माफी, पुरानी पेंशन बहाली जैसे हर जनता के लिए उपयोगी 5 वचनों को ग्रामीण अंचल में जन जन तक पहुँचाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं व विकलांगों के लिए 7 दिन पूर्व मतदान होना है यानी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। उन्होंनें फर्जी मतदाताओं का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के बूथ व सेक्टर प्रभारियों का काम है अपने अपने बूथों की मतदाता सूची का अवलोकन कर फर्जी व बाहरी मतदाताओं के नाम कटवाए व स्थानीय जनता के नाम जुड़वाए ताकि फर्जी मतदान को भी रोका जा सके। कांग्रेस के नेताओं ने आमसभा के माध्यम से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सारे भेदभाव भुलाकर पंजे के निशान के लिए जनता के विकास के लिए काम करने की नसीहत भी दी। इस अवसर पर राजेश डामोर, पारसिंह डिंडोर, कालू सिंह नलवाया, फतेसिंह नायक, अनूप भंडारी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुमित्रा, अरुण ओहारी, अमित लालवानी, राजा मानसिंह, उदय सिंह भूरिया, दीनू भूरिया, पार्षद शायदा भाबर, महबूब सुलेमान जोगी वसुनिया अनसिंह भूरिया, थांदला पार्षद व महिला अध्यक्ष वंदना भाभर, सुधीर भाभर, ब्लॉक अध्यक्ष विरेन्द्र सिंह बारिया, मण्डल अध्यक्ष आनन्द चौहान, सरपंच रुसमाल मेड़ा, कल्लू छिपा, रालु भाई, राजेश काऊ कुवाड़, पार्षद अखिल व्होरा, श्याम मोरिया, जितेंद्र धामन आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस के बूथ, सेक्टर प्रभारी व बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेघनगर के अध्यक्ष यामीन शेख ने किया व आभार युवक कांग्रेस के हरीश पंचाल ने माना। उक्त जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता अली असगर बोहरा ने दी।