नेशनल लोक अदालत के आयोजन को लेकर मध्यस्थता एवं विधिक साक्षरता शिविर सम्पन्न
न्याय सबके लिए
सुरेश परिहार।
पेटलावद ~~ माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन एवं श्रीमान मोहम्मद सय्यदुल अबरार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश झाबुआ के निर्देशानुसार गुरुवार दिनांक 11 / 05 /2023 को तहसील न्यायालय पेटलावद में 13 मई को आयोजित होने वाली नेशल लोक अदालत को लेकर मध्यस्थता के माध्यम से जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें न्यायिक अधिकारीगण , अधिवक्तागण एवं पक्षकार उपस्थित हुए। इस शिविर में मध्यस्थता के माध्यम से निराकरण होने वाले मामलों के संबंध में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोहरलाल पाटीदार अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति पेटलावद , न्यायाधीश चिराग अरोरा , श्रीमती रुचि पटेरिया अरोरा कनिष्ठ खंड पेटलावद द्वारा मध्यस्था के माध्यम से प्रकरण अधिक से अधिक निराकरण किए जाने एवं स्थाई एवं निरंतर लोक अदालत में प्रकरण का निराकरण के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए गए। इस शिविर में अधिवक्ता , पक्षकारगण एवं न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित हुए।