झाबुआ एसपी अगम जैन सुबह अचानक पहुंचे पारा।
शराब कारोबारियों में मची खलबली।
पुलिस की अवैध रूप से बिक रही शराब ठिकानों पर कार्यवाही।
वॉइस ऑफ झाबुआ
पारा। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे झाबुआ पुलिस कप्तान अगम जैन अचानक पारा आ पहुंचे और अवैध रूप से चल रही तीन शराब दुकानों पर छापा कार्रवाई की। स्थानीय चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर ने बताया की झाबुआ एसपी के निर्देशन में पारा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद तीन व्यक्तियों विजय मालविया बोरी रोड पारा, रणसिंह पिता लक्ष्मण राणापुर रोड पारा एवं यशवंत राठौड़ के विरुद्धध आबकारी अधिनियम की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जानकारी अनुसार विजय मालविया निवासी बोरि रोड से 9 बियर माउंट बॉटल , रणसिंह से 2 पेटी माउंट बीयर और यशवंत राठौड के यहां से अलग अलग तरह की लगभग 89 लीटर शराब जब्त की गई है। राठौर ने बताया की विजय औऱ रणसिंह को नोटिस के बाद जमानत दे दी गई है ।
Sp साहब यहीं नहीं आस पास के इलाकों में भी बेख़ौफ़ बिकती है शराब – क्षेत्र में इन दिनो वैवाहिक दौर चल रहा है और पारा तथा आसपास करीब 100 से भी अधिक स्थानों पर अवैध रूप से बेतहाशा शराब की बिक्री जारी है। शुक्रवार को पुलिस द्वारा की गई करवाई ऊंट के मुंह मे जीरे के समान नजर आती है हालांकि स्वयं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की कार्रवाई के बाद अवैध रूप से चल रही शराब दुकानों के बंद होने की उम्मीद जगी है।