सुनिल डामर बामनिया
आज ग्राम पंचायत बामनिया रामपुरिया और सातेर व मुल्थानिया का जनप्रतिनिधि मंडल बामनिया और आस-पास की रेल समस्याओं को लेकर मण्डल रेल प्रबंधक (DRM) से मिले।जिसमे प्रमुख रूप से जनता एक्सप्रेस को पुनः शुरू किया जाए व मेमू में कोच की समस्या,दोपहर कालीन समय कोई नई मेमू ट्रेन की,जम्मूतवी के बामनिया स्टॉपेज की,भिण्ड रतलाम को दाहोद तक बढ़ाने की,अमरगढ़ में अंडर ब्रिज,मुल्थानिया में अंडर ब्रिज और मुल्थानिया में पुल के नीचे से पेयजल पाईप निकालने बाबद समस्याओं को लेकर डीआरएम से मुलाकात की।डीआरएम ने सभी समस्याओं को सुनकर समस्याओं के हल के लिये प्रयास करने को कहा और बामनिया में शीघ्र ही कोई एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज देंने का आश्वासन दिया।मेमू के लिये नए कोच जैसे ही आएंगे वैसे ही लगा दिये जायँगे लेकिन जनता एक्सप्रेस के शुरू होने की संभावना क्षीण हैं।भिण्ड रतलाम ट्रेन को दाहोद तक बढ़ाने की बात पर उन्होंने गौर करने की बात कही।अमरगढ़,रामपुरिया और मुल्थानिया के अंडर ब्रिज के बारे में कहा कि ये ब्रिज राज्य सरकार के सहयोग से ही बनेंगे इसकी कार्यवाही करने की बात कही हैं।DRM से मुलाकात के दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय जैन,रामपुरिया सरपंच अनिल निनामा,सातेर सरपंच प्रकाश राणा,राजेन्द्र भटेवरा एवं संजय भटेवरा,ग्राम पंचायत बामनिया सरपंच रामकन्या मखोड़,उपसरपंच बृजभूषण परिहार , आदि मौजूद थे।