Homeझाबुआसुप्रिया मेड़ा ने यूजीसी नेट परीक्षा में 96. 67 प्रतिसत अंक प्राप्त...

सुप्रिया मेड़ा ने यूजीसी नेट परीक्षा में 96. 67 प्रतिसत अंक प्राप्त कर पिटोल क्षेत्र एवं मेड़ा परिवार का नाम किया रोशन

पिटोल से 2 किलोमीटर दूर गांव कालिया बड़ा के में निवास करने वाले अध्यापक अमर सिंह मेड़ा की बेटी सुप्रिया मेड़ा ने अपने प्रथम प्रयास में ही यूजीसी नेट परीक्षा में इतिहास विषय में 96.67 अंक के साथ मेरिट में स्थान पाकर J.R.F. (जूनियर रिसर्च फ़ेलोशिप) प्राप्त कर अपने परिवार समाज और झाबुआ जिले का नाम रोशन किया | सुप्रिया के पिता श्री अमर सिह मेडा सहायक शिक्षक एवं माता श्रीमती अंजू मेडा अपनी बेटी को उसकी रुचि अनुसार पढ़ाई करने के लिए प्रेरित कर उसके हौसले को बढ़ाया और आज उसने इस स्थान को प्राप्त किया है ज्ञातव्य हो कि UGC द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस परीक्षा में उच्चतर अध्यापन (सहायक प्राध्यापक ) हेतु NET CERTIFICATE दिया जाता है और केवल मेरिट में उच्च स्थान प्राप्त करनेवालों को ही JRF प्रदान किया जाता है | सुप्रिया इससे पहले प्रथम प्रयास में ही MPPSC प्री परीक्षा में अव्वल अंक लेकर क्वालीफाई कर चुकी हैं | सुप्रिया ने बताया कि झाबुआ में संजीव दुबे सर एवं श्वेता दुबे मेडम के विशेषज्ञ मार्गदर्शन एवं मोटिवेशन के कारण ही झाबुआ में दिल्ली और इंदौर से अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त हो जाती है | झाबुआ से सिविल सेवा में लगातार सफल हो रहे विद्यार्थियों को देखकर मैंने झाबुआ में रहकर 12 वीं के बाद से ही SD IAS एकेडमी में संजीव दुबे सर एवं श्वेता दुबे मेडम के अनुभवी मार्गदर्शन तैय्यारी शुरू कर दी थी | सुप्रिया का वर्तमान लक्ष्य आईएस बन कर अपने माता पिता और झाबुआ का नाम रोशन करना हैं जिसके लिए वो मेहनत भी कर रहीं हैं |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!