Homeझाबुआजिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों का दबदबा

जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों का दबदबा

जिला सामाजिक महासंघ जिला झाबुआ द्वारा जिला ओलंपिक खेलकूद प्रतियोगिता 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिला मास्टर्स एसोसिएशन के जिला सचिव एवं क्रीड़ा अधिकारी कोमल बारिया ने बताया की जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन झाबुआ के कई सदस्य की उम्र 38 वर्ष से अधिक होकर भी हमारे खिलाड़ियों ने जिला ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता की हर खेल विधाओं मैं बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिताओ मैं युवाओं को कड़ी टक्कर दी एवं एक मैसेज दिया है। हमारे खिलाड़ियों ने गोला फेक, रनिंग, रस्साकशी, कबड्डी, लंबी कूद, भाला फेक आदि मैं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है । जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के कई खिलाड़ी द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे डॉ नीलिमा चौहान, विनिता बारिया, रूचिका बारिया, पार्वती किराड़, संतोषी अलावा, मेघा सिंगर, डॉ मोहब्बत सिंह किराड़, सीताराम डामोर, राकेश परमार, दिनेश खराडी सभी मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन के खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र कुमार शर्मा ,अध्यक्ष देवलाल परमार गुड मॉर्निंग क्लब के सभी पुरुष ,महिला सदस्यों ने एवं जिला खेल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बिट्टू सिंगार व खेल प्रेमी जनता ने सभी को शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!