
सोंडवा तहसील के बखतगढ़ थाना क्षेत्र के गांव अकलघरा गांव के निवासी उजन पिता मानसिह ओर चवली पति मानसिह सस्तिया दोनों मा बेटे बोडेली अस्पताल के लिए निकले थे कि रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। बताया जा रहा है मा का इलाज चल रहा था उसे हॉस्पिटल में दिखाने के लिए गए थे। जाते समय गुजरात के खटिया वाट गांव में यह हादसा होना बताया जा रहा है। बेटे की मौके पर ही मौत हो गई मा ने अस्पताल में अंतिम सास ली। गुजरात पुलिस मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।